Bihar BSSTET Answer Key 2023: बिहार स्पेशल टीईटी आंसर-की कल होगी जारी, 20 अप्रैल तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
Santosh Kumar | April 17, 2024 | 11:36 AM IST | 2 mins read
बिहार स्पेशल टीईटी उत्तर कुंजी बीएसईबी द्वारा उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध कराई जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिहार बीएसएसटीईटी उत्तर कुंजी से संबंधित अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक, बिहार बोर्ड द्वारा बिहार स्पेशल टीईटी उत्तर कुंजी, रिस्पॉन्स शीट कल यानी 18 अप्रैल को जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से आंसर-की जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
बीएसईबी ने जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि अगर उम्मीदवारों को बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि मिलती है, तो इच्छुक उम्मीदवार समिति की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं या अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2024 है।
BSSTET Answer Key Objection: 50 रुपये में दर्ज करें आपत्ति
बिहार स्पेशल टीईटी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क 50 रुपये का भुगतान करना अनिवार्य है। बोर्ड ने कहा है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि के बाद अथवा अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Bihar BSSTET Answer Key 2023: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके Bihar BSSTET Answer Key 2023 जारी होने के बाद आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर, Bihar BSSTET Answer Key 2023 Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर पूछे गए आवश्यक विवरण दर्ज करें और Submit करें।
- Answer Key स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, इसे डाउनलोड करें।
आपको बता दें कि BSSTET परीक्षा इस साल 23 और 24 फरवरी, 2024 को 2 घंटे और 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू; लास्ट डेट 7 मई
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना दावा प्रस्तुत करना चाहते हैं, वे स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल