Bihar BSSTET 2023 Result Out: बिहार स्पेशल टीईटी परिणाम घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | July 30, 2024 | 11:32 AM IST | 1 min read
बिहार स्पेशल टीईटी परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (बीएसएसटीईटी) 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के जरिए बिहार स्पेशल टीईटी रिजल्ट 2023 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने आधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया है।
बिहार स्पेशल टीईटी परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। बीएसएसटीईटी परिणाम 2023 बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अगस्त तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
Bihar BSSTET 2023 Result: उत्तीर्ण अंक
बीएसएसटीईटी परीक्षा इस साल 23 और 24 फरवरी 2024 को 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 18 अप्रैल को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां आने के बाद बोर्ड ने नतीजों की घोषणा की है।
बिहार स्पेशल स्कूल टीईटी पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 45.5% और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 42.5% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
Also read Bihar STET Answer Key 2024: बिहार एसटीईटी पेपर 2 आंसर-की जारी, रिजल्ट जल्द
Bihar BSSTET 2023 Result Link: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार बीएसएसटीईटी 2023 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होम पेज पर, Bihar BSSTET 2023 Result Link पर क्लिक करें।
- परिणाम विंडो खुलेगी, यहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- बीएसएसटीईटी 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसमें शामिल डिटेल्स को जांचें और परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा