Bihar Board 12 Result 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट आज interbiharboard.com पर होगा जारी
Saurabh Pandey | March 25, 2025 | 08:18 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की गईं। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) आज यानी 25 मार्च दोपहर 1:15 बजे बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट जारी करेगा। बीएसईबी 12वीं परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों interresult2025.com, interbiharboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की सूचना
बीएसईबी की तरफ से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जारी सूचना के मुताबकि आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि सुनील कुमार, माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा दिनांक 25 मार्च 2025 को अपराह्न 1:15 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव, एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट वेबसाइट्स
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल आधिकारिक वेबसाइटों interresult2025.com एवं interbiharboard.com पर उपलब्ध रहेगा।
Bihar Board Result Check: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी होने का स्थान
बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट सभागार, मुख्य भवन, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना में जारी किया जाएगा।
Bihar Board Result 2025: 12वीं मार्कशीट डिटेल
- छात्र का नाम
- पिता का नाम
- स्कूल का नाम
- संकाय/स्ट्रीम (विज्ञान/वाणिज्य/कला)
- विषयवार पूर्ण और उत्तीर्ण अंक
- रोल कोड
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- विषयवार सिद्धांत और व्यावहारिक अंक
- विषयवार कुल अंक
- कुल अंक
- बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम स्थिति/डिवीजन
Also read Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कब आएगा? ऑफिशियल वेबसाइट, पासिंग मार्क्स जानें
Bihar Board Inter Ka Result: परीक्षा विवरण
बीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की गईं। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी।
Bihar Board Class 12th Result: न्यूनतम पासिंग मार्क्स
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों को सैद्धांतिक विषयों में कम से कम 33% और प्रैक्टिकल विषयों में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र न्यूनतम उत्तीर्ण अंकों को प्राप्त करने में विफल होते हैं, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा