Bihar Board 12th Result 2024: पिछले साल आज जारी हुए थे बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे, अभी क्या है अपडेट?
Santosh Kumar | March 21, 2024 | 02:56 PM IST | 2 mins read
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 12वीं की परीक्षा 1 से 12 फरवरी के बीच आयोजित की थी, परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 का सभी छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा के नतीजे जल्द ही बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा जारी किए जाएंगे। पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आज ही के दिन यानी 21 मार्च को जारी किए गए थे। ऐसे में संभव है कि इस साल परीक्षा के नतीजे मार्च के तीसरे या आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे।
बीएसईबी द्वारा जल्द ही परिणाम के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी करेगा। अभ्यर्थी रिजल्ट और टॉपर लिस्ट केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर ही चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड ने 2 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी। बीएसईबी ने उत्तर कुंजी में गड़बड़ी पर आपत्ति जताने के लिए छात्रों को 5 मार्च तक का समय दिया था। बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की थी।
परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 6,26,431 लड़कियां और 6,77,921 लड़के शामिल थे। 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड ने प्रत्येक 25 अभ्यर्थियों पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
बता दें कि Bihar Board 12th Result 2024 को एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को बस अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR 12 रोल नंबर टाइप करना होगा और 56263 पर एसएमएस भेजना होगा। एसएमएस भेजते ही रिजल्ट उनके नंबर पर भेज दिया जाएगा।
Also read Bihar Board Results 2024: एसएमएस पर मिलेगा बिहार बोर्ड रिजल्ट, बस टाइप करना होगा यह नंबर
Bihar Board 12th Result: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से Bihar Board 12th Result 2024 देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- नवीनतम घोषणाओं में, 'Bihar Board 12th Result Link' पर क्लिक करें।
- यहां एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर, रोल कोड और पासवर्ड डालें।
- सबमिट करने के बाद बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे विस्तार से जांच लें और डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]Bihar Board 12th Result 2024 (Out) Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, टॉपर्स देखें
Bihar Board 12th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के इस लाइव अपडेट में टॉपर्स और परीक्षा से जुड़े आंकड़ों की भी जानकारी दी गई है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर जाकर देख सकेंगे।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध