Bihar Board 12th Exam 2025: बिहार बोर्ड ने 6 से 15 फरवरी तक होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किया नया ड्रेस कोड
Santosh Kumar | February 5, 2025 | 10:33 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी कक्षा 12 की परीक्षाएं 2 पालियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के ड्रेस कोड को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। बीएसईबी ने इस संबंध में आधिकारिक 'X' हैंडल पर एक नोटिस जारी किया है। संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्रों को परीक्षा हॉल के अंदर मोजे और जूते पहनने पर रोक है। बीएसईबी बिहार बोर्ड 2025 कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी के बीच निर्धारित है।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बता दें कि बीएसईबी बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवारों के लिए इसी तरह के दिशा-निर्देशों का उल्लेख किया गया था, हालांकि, बीएसईबी ने राज्य में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कुछ संशोधन किए।
Bihar Board Exam 2025: जूते-मोजे अनुमति नहीं
बोर्ड ने छात्रों को 1 से 5 फरवरी, 2025 तक परीक्षा हॉल में मोजे और जूते पहनने की अनुमति दी थी। अब मौसम की स्थिति में सुधार के कारण, बीएसईबी ने 6 से 15 फरवरी तक निर्धारित परीक्षाओं के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने का निर्णय लिया है।
बीएसईबी ने ट्वीट कर कहा है, "मौसम की स्थिति को देखते हुए 6 से 15 फरवरी, 2025 तक होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान छात्रों को जूते और मोजे पहनकर परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"
Also read Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं जारी, बीएसईबी ने जारी की एग्जाम गाइडलाइन
Bihar Board 12th Exam 2025: दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य
साथ ही, जो छात्र दिशानिर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा। बोर्ड ने इंटर थ्योरी परीक्षाओं की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चालू रहेगा।
बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही हैं। बोर्ड परीक्षा राज्य भर में 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
बिहार बोर्ड 2025 परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। अभ्यर्थियों की दो बार तलाशी ली जाएगी - पहली बार प्रवेश द्वार पर और दूसरी बार परीक्षा हॉल में। प्रत्येक कमरे में कम से कम दो निरीक्षक होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा