Santosh Kumar | January 31, 2025 | 08:02 AM IST | 2 mins read
अभ्यर्थियों की दो बार तलाशी ली जाएगी - पहली बार प्रवेश द्वार पर और दूसरी बार परीक्षा हॉल में। प्रत्येक कमरे में कम से कम दो निरीक्षक होंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) कल यानी 1 से 15 फरवरी 2025 तक इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 आयोजित करेगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड ने आधिकारिक पोर्टल पर पहले ही जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड की परीक्षा 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बीएसईबी ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में 12.92 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 के सफल संचालन के लिए समिति ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सभी छात्रों को इन निर्देशों को समझना चाहिए।
बिहार बोर्ड 2025 परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। अभ्यर्थियों की दो बार तलाशी ली जाएगी - पहली बार प्रवेश द्वार पर और दूसरी बार परीक्षा हॉल में। प्रत्येक कमरे में कम से कम दो निरीक्षक होंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को निर्धारित समय से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पहली पाली की परीक्षा के लिए प्रवेश सुबह 8:30 बजे शुरू होगा और गेट सुबह 9 बजे बंद हो जाएगा।
इसी तरह दूसरी शिफ्ट के लिए प्रवेश दोपहर 1 बजे से शुरू होगा और गेट 1:30 बजे बंद हो जाएगा। छात्रों को पहली शिफ्ट के लिए सुबह 9 बजे और दूसरी शिफ्ट में शामिल होने के लिए दोपहर 1:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया है।
पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को स्क्राइब की सुविधा मिलेगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आए तो हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर कॉल कर सकते हैं।
बीएसईबी बोर्ड 12वीं परीक्षा की त्वरित निगरानी के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। प्रत्येक 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर की नियुक्ति की जाएगी।
परीक्षा हॉल में केवल केंद्र अधीक्षक को ही मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने छात्रों के हित में 5 फरवरी तक परीक्षा में जूते और मोजे पहनने की भी अनुमति दी है।