Trusted Source Image

BPSC BHO Recruitment 2024: बिहार में ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च तक बढ़ी

Abhay Pratap Singh | March 22, 2024 | 03:42 PM IST | 2 mins read

कृषि विभाग के तहत उद्यान निदेशालय में ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पद के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बीपीएससी बीएचओ भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 318 रिक्त पद भरे जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीपीएससी बीएचओ भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 318 रिक्त पद भरे जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने ब्लॉक बागवानी अधिकारी (बीएचओ) भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 मार्च कर दी है। इससे पहले बीपीएससी बीएचओ भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च थी।

बिहार ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा कृषि विभाग के अंतर्गत बागवानी निदेशालय में ब्लॉक बागवानी ऑफिसर के 318 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

बिहार बीएचओ भर्ती 2024 के तहत सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीएच और महिला उम्मीदवारों को 200 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी।

बीपीएससी ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर 2024 भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 से की जाएगी। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

Also readBPSC Recruitment 2024: बिहार में ब्लॉक बागवानी अधिकारी के 318 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 1 मार्च से शुरू

बिहार प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान या विश्वविद्यालय से उद्यान विज्ञान या कृषि विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

BPSC BHO Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया

जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी बीएचओ भर्ती 2024 के तहत आवेदन नहीं किया है, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अंतिम तिथि तक फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • इसके बाद लॉगिन के माध्यम से उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • शुल्क जमा करें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications