Bihar B.Ed. CET Form Correction 2024: बिहार बीएड सीईटी आवेदन फॉर्म सुधार आज से शुरू, 4 जून तक मौका
Saurabh Pandey | June 1, 2024 | 02:44 PM IST | 1 min read
बिहार बी.एड. कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 ऑफलाइन मोड में 2 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे।
नई दिल्ली : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी-बीएड) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 मई को समाप्त हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार बीएड सीईटी के लिए आवेदन किया है, वे आज यानी 1 जून से अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं। बिहार बीएड सीईटी आवेदन फॉर्म सुधार की प्रक्रिया 4 जून 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर चलेगी।
बिहार बीएड सीईटी पंजीकरण फॉर्म विलंब शुल्क के साथ भरने की अंतिम तिथि 4 जून तक है। इसके साथ ही उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान भी 4 जून तक कर सकते हैं।
Bihar B.Ed Entrance Exam 2024: परीक्षा तिथि-एडमिट कार्ड
बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 25 जून को आयोजित किया जाएगा, जबकि एडमिट कार्ड 17 जून 2024 को आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जारी किया जाएगा।
Bihar B.Ed CET 2024: परीक्षा पैटर्न
बिहार बी.एड. सीईटी 2024 ऑफलाइन मोड में 2 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न का वेटेज 1 अंक होगा और गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
Also read I ISER Admit Card 2024: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी, iiseradmission.in से करें डाउनलोड
Bihar BEd CET 2024: आवेदन करेक्शन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
- बिहार बीएड सीईटी 2024 एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र की सभी डिटेल चेक करें और आवश्यक परिवर्तन कर सकते हैं और यदि आवश्यक हो तो उसे सही कर सकते हैं।
- अब संशोधित आवेदन पत्र जमा करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल