Bihar AYUSH Counselling 2025: बिहार आयुष यूजी राउंड 3 पंजीकरण, चॉइस फिलिंग शुरू, शुल्क, सीट आवंटन डेट जानें
Saurabh Pandey | November 3, 2025 | 11:35 AM IST | 3 mins read
बिहार आयुष यूजी राउंड 3 के लिए चॉइस लॉकिंग और अनलॉकिंग प्रक्रिया केवल ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से की जाएगी, जो उम्मीदवार के पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि उनका पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी किसी भी परिस्थिति में नहीं बदला जा सकता है।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ( बीसीईसीईबी) ने बिहार के सरकारी/निजी आयुष महाविद्यालयों में बीएएमएस/बीएचएमएस/बीयूएमएस के लिए स्नातक चिकित्सा प्रवेश काउंसलिंग (यूजीएमएसी) आयुष -2025 के तहत तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है।
बिहार आयुष यूजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने और अपने पसंदीदा कॉलेज का चयन करने के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 3 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर शुरू हो चुका है। उम्मीदवार 6 नवंबर तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और अपनी पसंद को भी लॉक कर सकते हैं।
बिहार आयुष यूजी राउंड 3 के लिए चॉइस लॉकिंग और अनलॉकिंग प्रक्रिया केवल ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से की जाएगी, जो उम्मीदवार के पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि उनका पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी किसी भी परिस्थिति में नहीं बदला जा सकता है।
Bihar AYUSH Counselling 2025: काउंसलिंग शुल्क
बिहार आयुष यूजी राउंड 3 के लिए अभ्यर्थी को काउंसलिंग शुल्क और सुरक्षा जमा राशि केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करनी होगी यानी डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई। अभ्यर्थी को काउंसलिंग शुल्क और सुरक्षा जमा राशि के अतिरिक्त प्रोसेसिंग शुल्क भी ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा।
|
संस्थान / कॉलेज का प्रकार
|
अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस / बीसी / ईबीसी श्रेणी
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग (DQ) श्रेणी
|
|---|---|---|
|
सरकारी आयुष कॉलेज
|
1200 रुपये
|
600 रुपये
|
|
निजी आयुष कॉलेज
|
1200 रुपये
|
1200 रुपये
|
|
दोनों (सरकारी एवं निजी आयुष कॉलेज)
|
1200 रुपये
|
1200 रुपये
|
Bihar AYUSH Counselling 2025: संस्थान शुल्क
|
संस्थान / कॉलेज का प्रकार
|
अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस (डीक्यू सहित) श्रेणी
|
बीसी / ईबीसी / एससी / एसटी (डीक्यू सहित) श्रेणी
|
|---|---|---|
|
सरकारी आयुष कॉलेज
|
10,000 रुपये
|
10,000 रुपये
|
|
निजी आयुष कॉलेज
|
50,000 रुपये
|
50,000 रुपये
|
|
दोनों (सरकारी एवं निजी आयुष कॉलेज)
|
50,000 रुपये
|
50,000 रुपये
|
Bihar AYUSH Counselling 2025: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल
|
गतिविधि
|
दिनांक
|
|---|---|
|
बोर्ड की वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स जारी करने की तिथि
|
1 नवंबर 2025
|
|
राउंड 3 के लि
|
3 नवंबर 2025
|
|
डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से भुगतान सहित ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि
|
6 नवंबर 2025 (रात्रि 10 बजे तक)
|
|
पूर्व में आवेदन-पत्र जमा कर चुके अभ्यर्थियों के लिए सहमति / तीसरे राउंड में भाग लेने की इच्छा
|
3 नवंबर 2025 से 6 नवंबर 2025 (रात्रि 10 बजे तक)
|
|
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि
|
6 नवंबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
|
|
रैंक कार्ड प्रकाशित होने की तिथि
|
8 नवंबर 2025
|
|
तीसरे राउंड का अस्थायी सीट आवंटन परिणाम प्रकाशित होने की तिथि
|
11 नवंबर 2025
|
|
तीसरे राउंड का आवंटन आदेश डाउनलोड करने की अवधि
|
11 नवंबर 2025 से 15 नवंबर 2025
|
|
तीसरे राउंड के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश लेने की तिथि
|
13 नवंबर 2025 से 15 नवंबर 2025
|
Bihar AYUSH Counselling 2025: दस्तावेज सत्यापन विवरण
यदि कोई उम्मीदवार, जिसे राउंड-3 में (नई/रखी/अपग्रेड) सीट आवंटित की गई है, लेकिन किसी कारण से निर्धारित तिथि के भीतर दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग केंद्र पर रिपोर्ट नहीं कर सका या दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हुआ, लेकिन राउंड-3 आवंटित सीट पर प्रवेश नहीं ले पाया या दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी विसंगति के कारण पात्र नहीं पाया गया, तो उसकी जमा की गई सुरक्षा जमा राशि जब्त कर ली जाएगी और आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी और साथ ही वह स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार