Anukampa Niyukti Bihar: बिहार में अनुकंपा नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन, 26 सितंबर से शुरू होगा पोर्टल
Santosh Kumar | September 25, 2025 | 02:42 PM IST | 1 min read
अब तक सीधे प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई जारी रहेगी, लेकिन 26 सितंबर के बाद केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदन ही मान्य होंगे।
पटना: बिहार सरकार ने सेवाकाल के दौरान असामयिक मृत्यु को प्राप्त सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों के लिए अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए "अनुकंपा नियुक्ति और निगरानी प्रणाली" नामक एक नया पोर्टल विकसित किया गया है, जिसे 26 सितंबर को सुबह 10 बजे लॉन्च किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने 25 सितंबर को एक बयान में इसकी जानकारी दी है।
मृतक सरकारी कर्मचारियों के पात्र आश्रित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकेंगे और प्रत्येक आवेदन की स्थिति की निगरानी पोर्टल पर ही की जाएगी। विभाग ने कहा कि इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी।
कल से केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य
सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, अब तक सीधे प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई जारी रहेगी, लेकिन 26 सितंबर के बाद केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदन ही मान्य होंगे।
विभाग ने बताया कि यह नई ऑनलाइन प्रणाली मृतक कर्मचारी के परिवार को समय पर सहायता उपलब्ध कराने तथा पूर्व की प्रक्रिया में होने वाली देरी और भ्रम को खत्म करने के लिए बनाई गई है। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
विभागों और जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आवेदनों का निपटान समय सीमा के भीतर किया जा सकेगा। सभी विभागों और जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक इनके लिए ‘यूजर मैनुअल’ और प्रक्रिया प्रवाह चार्ट उपलब्ध कराया गया है।
साथ ही, नोडल अधिकारियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा कि डिजिटल तकनीक से काम आसान, पारदर्शी और तेज होगा।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल