BHU Nursing Officer Admit Card 2024: बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, 12 अप्रैल को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | April 7, 2024 | 03:48 PM IST | 2 mins read
काशी हिंदू विश्वविद्यालय नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2024 (मेल और फीमेल) डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 7 अप्रैल को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय नर्सिंग ऑफिसर (मेल एंड फीमेल) भर्ती परीक्षा 2024 (बीएचयू एनओ 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://bhu.ntaonline.in/ पर जाकर हाल टिकट देख सकते हैं।
बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एनटीए द्वारा बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 परीक्षा 12 मार्च को शाम 4 बजे से 5 बजे तक एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
एनटीए द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि उम्मीदवार को बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर प्रवेश पत्र 2024 में किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। एडमिट कार्ड में विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान में किसी भी तरह की छेड़छाड़ पर उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Also read BHU Nursing Officer Exam Schedule: बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा का शेड्यूल bhu.ac.in पर जारी
इस भर्ती अभियान के तहत बीएचयू में कुल 221 रिक्तियों पर नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती की जाएगी। बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर पद पर चयन के लिए रिटेन एग्जाम, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BHU Nursing Officer Hall Ticket 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://bhu.ntaonline.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, Nursing Officer BHU 2024 Download Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे इमेल आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद Post Applied पर जाकर मेल या फीमेल सेक्शन को सिलेक्ट करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी नर्सिंग ऑफिसर 2024 (मेल-फीमेल) एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर या ईमेल आईडी bhu2024@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा