BFUHS Staff Nurse Recruitment 2026: बीएफयूएचएस स्टाफ नर्स भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | March 16, 2026 | 06:40 PM IST | 1 min read
बीएफयूएचएस स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा के माध्यम से परीक्षा आयोजित करने वाला प्राधिकरण प्रोफेशनल नॉलेज और एप्टीट्यूड का टेस्ट करता है।
नई दिल्ली : बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस), फरीदकोट ने पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स (ग्रुप 'सी') पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ggsmch.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीएफयूएचएस स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 तक है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 672 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
BFUHS Staff Nurse Recruitment 2026: आयुसीमा
बीएफयूएचएस स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
BFUHS Staff Nurse Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
कुल आवेदन शुल्क
|
विवरण
|
|
सभी श्रेणियों के लिए
|
2360 रुपये
|
शुल्क 2000 + जीएसटी (18%) 360
|
|
एससी श्रेणी
|
1180 रुपये
|
शुल्क 1000 + जीएसटी (18%) 180
|
BFUHS Staff Nurse Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
बीएफयूएचएस स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही पंजाब नर्सिंग पंजीकरण परिषद में पंजीकृत होना चाहिए।
BFUHS Staff Nurse Recruitment 2026: दस्तावेजों की सूची
- लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- 10+2 प्रमाणपत्र
- जीएनएम / नर्सिंग डिग्री प्रमाणपत्र
- पंजाब नर्सिंग काउंसिल पंजीकरण प्रमाणपत्र
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पहचान पत्र
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा