BFUHS MO Recruitment 2024: बीएफयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, जानें प्रक्रिया, पात्रता
Santosh Kumar | September 9, 2024 | 03:32 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण के लिए अंतिम क्षण तक प्रतीक्षा न करें और समय सीमा से पहले प्रक्रिया पूरी करें।
नई दिल्ली: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) कल यानी 10 सितंबर को बीएफयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार जो 400 मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बीएफयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बीएफयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती से संबंधित जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
बीएफयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जिसमें से 500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क नहीं देना है।
BFUHS MO Recruitment 2024: आवेदन के लिए पात्रता
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। सीबीटी मोड परीक्षा के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 4 सितंबर 2024 तक 35 वर्ष होनी चाहिए। नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 14 सितंबर को होगा। पहले यह परीक्षा 8 सितंबर को निर्धारित की गई थी। आवेदन तिथि में विस्तार के कारण परीक्षा तिथि को संशोधित किया गया है।
BFUHS MO Recruitment 2024: पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीएफयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'Jobs and Careers' पर क्लिक करें।
- मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए लिंक का चयन करें।
- 'रिक्तियां' पर क्लिक करें और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- “मैं सहमत हूँ” पर क्लिक करें और पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें।
- अपना ईमेल और फ़ोन नंबर इस्तेमाल करके पंजीकरण करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और अंत में जांच कर उसे जमा कर दें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण के लिए अंतिम क्षण तक प्रतीक्षा न करें और समय सीमा से पहले प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही, भविष्य के संदर्भ के लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट रखें और किसी भी नए अपडेट के लिए पंजीकरण पोर्टल की जाँच करते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच