AIBE 22 Registration 2026: एआईबीई 22 रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, करेक्शन विंडो 29 अक्टूबर को खुलेगी

Santosh Kumar | October 27, 2026 | 11:43 AM IST | 1 min read

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आवेदन पत्रों के लिए 'एडिट विंडो' 29 अक्टूबर को खुलेगी। यह 28 अक्टूबर को 'पेमेंट विंडो' बंद होने के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी।

AIBE Question Paper with Solutions

Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.

Download Now
बीसीआई ने एआईबीई 22 आवेदन करेक्शन विंडो के संबंध में अधिसूचना जारी की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा आयोजित 'ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन' (एआईबीई) 22 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। जो लॉ ग्रेजुएट्स और एलएलबी के अंतिम वर्ष के छात्र अदालतों में प्रैक्टिस करने के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' (सीओपी) प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें आज ही आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर आवेदन पूरा करना होगा।

रजिस्ट्रेशन 19 अगस्त को शुरू हुआ और आज इसका आखिरी दिन है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आवेदन पत्रों के लिए 'एडिट विंडो' 29 अक्टूबर को खुलेगी। यह 28 अक्टूबर को 'पेमेंट विंडो' बंद होने के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी।

AIBE 22 Correction Window 2026: इन विवरण में बदलाव नहीं कर सकेंगे

सुधार की अवधि के दौरान, निम्नलिखित विवरणों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा-

  • जाति श्रेणी
  • परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं
  • पंजीकृत ईमेल आईडी
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर

Also read RRB Station Master Recruitment 2026: आरआरबी स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 25 नवंबर

AIBE 22 Registration 2026: एआईबीई 22 आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी कैंडिडेट को 3500 रुपये और एससी/ एसटी को 2500 रुपये का भुगतान रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में करना होगा। आवेदकों को बैंक शुल्क 60 रुपये अलग से देना होगा। परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड 14 नवंबर को जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के पास 3-वर्षीय या 5-वर्षीय एलएलबी की डिग्री है, या जो अभी अपने अंतिम सेमेस्टर में हैं, वे आवेदन करने के पात्र हैं।

जो अभ्यर्थी अभी तक स्टेट बार काउंसिल में एनरोल नहीं हुए हैं, वे अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करके भी रजिस्टर कर सकते हैं। पहले एआईबीई में असफल रहे उम्मीदवार पुराने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]