AIBE 19 Exam 2024: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 19 परीक्षा कल, जानें एग्जाम गाइडलाइंस, टाइमिंग्स
Saurabh Pandey | December 21, 2024 | 06:20 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 19 परीक्षा 2024 पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा अब ओपन-बुक नहीं होगी। उम्मीदवारों को किताबें या नोट्स लाने की अनुमति नहीं होगी। एआईबीई में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक 1 अंक का होगा और इसकी कुल अवधि तीन घंटे होगी।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) कल यानी 22 दिसंबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 परीक्षा 2024 आयोजित करेगा। एआईबीई 19 परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 19 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को बीसीआई प्रैक्टिस ऑफ सर्टिफिकेट (सीओपी) प्रदान करता है। देश में कानून का अभ्यास करने के इच्छुक लॉ ग्रेजुएट्स के लिए एआईबीई 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
एआईबीई 19 परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एआईबीई 19 हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करना होगा। इसके बिना उम्मीदवारों को एआईबीई 19 परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
AIBE 19 Exam 2024: परीक्षा तिथि, टाइमिंग्स
एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 10 बजे दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।
AIBE 19 Exam 2024: परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
- एआईबीई 19 2024 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश और एआईबीई 19 परीक्षा 2024 के हॉल टिकट एक साथ जारी किए गए हैं।
- उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो आईडी प्रमाण अपने संबंधित परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा।
- बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- उम्मीदवारों को अपने संबंधित परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
- अभ्यर्थियों को सुबह 10:15 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- एआईबीई 19 परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट घड़ी आदि) और किताबें या नोट्स लेकर जाने की अनुमति नहीं है।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्त होने से पहले और उत्तर पुस्तिका सौंपे बिना परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- उत्तर पुस्तिका पर सभी निशान नीले/काले बॉल प्वाइंट पेन से ही होने चाहिए। उत्तर पुस्तिका पर निशान लगाने के लिए पेंसिल का उपयोग करने पर परीक्षार्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
AIBE 19 Exam 2024: परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम
एआईबीई 19 परीक्षा 2024 पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एआईबीई में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक 1 अंक का होगा और इसकी कुल अवधि तीन घंटे होगी। टेस्ट पेपर में 19 विभिन्न कानूनी विषयों के प्रश्न शामिल होंगे।
अगली खबर
]CLAT 2025: सबसे कम फीस वाले टॉप 10 लॉ कॉलेज; एएमयू, बीएचयू और लखनऊ यूनिवर्सिटी भी शामिल
भारत में कुछ ऐसे टॉप लॉ कॉलेज हैं जिनकी फीस दूसरे कॉलेजों से कम है। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) और लखनऊ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान भी शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल