BCECE Rank Card 2024: बीसीईसीई रैंक कार्ड bceceboard.bihar.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | August 3, 2024 | 03:58 PM IST | 1 min read
बीसीईसीई काउंसलिंग 2024 सितंबर 2024 से शुरू की जाएगी। काउंसलिंग विभिन्न राउंड में ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा तैयार मेरिट सूची के आधार पर, उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में फार्मेसी स्ट्रीम, मेडिकल स्ट्रीम, कृषि स्ट्रीम और इंजीनियरिंग स्ट्रीम में प्रवेश के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (बीसीईसीई) और लेटरल एंट्री (बीसीईसीई एलई) 2024 का ऑनलाइन परिणाम और रैंक कार्ड जारी कर दिया है।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (बीसीईसीई) 2024 में शामिल उम्मीदवार बीसीईसीईबी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपनी ईमेल आईडी का उपयोग करके परिणाम / रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BCECE 2024 Rank Card: रैंक कार्ड विवरण
बीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि और स्कोर जैसे विवरण होंगे। यदि बीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड पर कोई विसंगतियां (जैसे गलत नाम, रोल नंबर, स्कोर या योग्यता स्थिति) हैं, तो उम्मीदवारों को तुरंत हेल्पलाइन, ईमेल पर तुरंत संपर्क करना होगा।
BCECE 2024 Rank Card: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर बीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आपका बीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- बीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड का प्रिंटआउट डाउनलोड करें।
Also read BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: बीपीएससी टीआरई 3.0 उत्तर कुंजी जल्द bpsc.bih.nic.in पर होगी जारी
मेरिट सूची अलग-अलग होगी तैयार
पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए क्रमशः भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में प्राप्त अंकों के योग या भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
इसके अलावा रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और कृषि विज्ञान या भौतिकी, रसायन विज्ञान और कृषि विज्ञान या गणित, जीव विज्ञान और कृषि विज्ञान या गणित, रसायन विज्ञान और कृषि विज्ञान (कृषि समूह) के लिए एक अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार