BCECEB DECE LE 2026: बिहार डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा लेटरल एंट्री के लिए पंजीकरण bceceboard.bihar.gov.in पर शुरू

Saurabh Pandey | March 20, 2026 | 06:04 PM IST | 2 mins read

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड द्वारा बिहार डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा लेटरल एंट्री के लिए आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से बिहार के विभिन्न सरकारी एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में सत्र 2026–27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में दाखिला दिया जाता है।

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड द्वारा बिहार डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा लेटरल एंट्री के लिए आयोजित की जाती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) द्वारा बिहार डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा लेटरल एंट्री (DECE(LE) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है।

बिहार डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा लेटरल एंट्री के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए 25 और 26 अप्रैल का समय दिया जाएगा।

BCECEB DECE(LE) 2026: आवेदन शुल्क

सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग कैटेगरी के लिए परीक्षा शुल्क 2200 रुपये है।

BCECEB DECE(LE) 2026: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को विज्ञान विषय में इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान अनिवार्य विषय हों और साथ में गणित या जीव विज्ञान का कोई एक विषय हो, या विज्ञान में 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए जिसमें गणित हो, या विज्ञान में 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए जिसमें कोई व्यावसायिक/तकनीकी विषय हो। वैकल्पिक रूप से, संबंधित ट्रेड में आईटीआई के साथ 10वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार भी पात्र हैं।

BCECEB DECE LE 2026: परीक्षा तिथि

बिहार डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा लेटरल एंट्री के लिए एंट्रेंस टेस्ट 24 मई को आयोजित किया जाएगा, जबकि एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को जारी होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा।

Also read IAT 2026 Registration: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट रजिस्ट्रेशन iiseradmission.in पर शुरू; परीक्षा 7 जून को

BCECEB DECE LE 2026: परीक्षा पैटर्न

डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) 2026 के लिए एक प्रश्न पत्र में परीक्षा देनी होगी। यह प्रश्न पत्र ऑब्जेक्टिव तथा दो घंटे 15 मिनट की अवधि का होगा। इसमें कुल तीन खंड होंगे-

  1. भौतिक विज्ञान
  2. रसायन विज्ञान
  3. गणित।

प्रत्येक खंड में चार-चार अंक के 50 प्रश्न रहेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी।

विषय खंड
प्रश्नों की संख्या
पूर्णांक
परीक्षा की अवधि
समय
भौतिक विज्ञान
50
200
2 घंटा 15 मिनट
दोपहर 2बजे से शाम 4.15 बजे तक
रसायन विज्ञान
50
200
2 घंटा 15 मिनट
दोपहर 2बजे से शाम 4.15 बजे तक
गणित
50
200
2 घंटा 15 मिनट
दोपहर 2बजे से शाम 4.15 बजे तक


BCECEB DECE LEके बारे में...

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड द्वारा बिहार डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा लेटरल एंट्री के लिए आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से बिहार के विभिन्न सरकारी एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में सत्र 2026–27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में दाखिला दिया जाता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]