DCECE PE 2025 Counselling: बिहार पॉलिटेक्निक डीसीईसीई काउंसलिंग शेड्यूल रिवाइज्ड, 11 जुलाई को सीट आवंटन
Saurabh Pandey | July 7, 2025 | 04:08 PM IST | 1 min read
शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 अंतरिम सीट अलॉटमेंट के नतीजे 8 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। बोर्ड उम्मीदवारों को इस साल प्रोविजनल अलॉटमेंट के नतीजों पर आपत्ति उठाने की अनुमति देगा।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (डीसीईसीई पीई) के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम में संशोधन किया है, जिससे कि अंतरिम आवंटन के खिलाफ आपत्तियों का निराकरण किया जा सके।
शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 अंतरिम सीट अलॉटमेंट के नतीजे 8 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार प्रोविजनल अलॉटमेंट के नतीजों पर 9 जुलाई तक पंजीकृत ईमेल आईडी: objection.bceceboard@gmail.com पर आपत्ति उठा सकते हैं। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत प्राथमिकताओं, सीटों की उपलब्धता और DCECE PE रैंक के आधार पर दिए जाते हैं।
उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in से बिहार DCECE सीट अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकेंगे। जो उम्मीदवार अलॉटमेंट से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें आधिकारिक पोर्टल से काउंसलिंग आपत्ति फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
DCECE PE 2025 Counselling: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल
डीसीईसीई पीई काउंसलिंग के राउंड-1 का फाइनल सीट आवंटन परिणाम 11 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। राउंड के लिए आवंटन आदेश 11 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक डाउनलोड कर सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया 12 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक कर सकते हैं।
DCECE PE 2025 Counselling: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के दूसरे राउंड का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम 20 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। राउंड-2 प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम पर अभ्यर्थी से आपत्ति प्राप्त करना तथा उनके पंजीकृत ईमेल आईडी object.bceceboard@gmail.com के माध्यम से 21 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
राउंड-2 का अंतिम सीट आवंटन परिणाम 23 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। राउंड 2 सीट आवंटन आदेश 23 जुलाई से 26 जुलाई 2025 तक डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि दूसरे राउंड का दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश 24 जुलाई से 26 जुलाई 2025 से कर सकते हैं।
अगली खबर
]CSSS 2025: कॉलेज और विवि के छात्रों के लिए केंद्रीय सेक्टर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट जानें
शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सेंट्रल सेक्टर स्कीम स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करना है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार