Bihar ITICAT 2026: बिहार आईटीकैट के लिए पंजीकरण शुरू, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | March 16, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read
बिहार आईटीआई कैट 2026 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके या परीक्षा दे रहे उम्मीदवारों के लिए लगभग 33,108 सीटें उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (ITICAT) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य भर के विभिन्न सरकारी और निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 16 मार्च से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 अप्रैल 2026 है, जबकि शुल्क भुगतान 15 मार्च तक किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 16 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक आवेदन पत्र की त्रुटियां सुधार सकते हैं।
BCECEB ITICAT 2026: बिहार आईटीआई कैट सीटों की संख्या
बिहार आईटीआईकैट 2026 के माध्यम से प्रवेश के लिए कुल लगभग 33,108 सीटें उपलब्ध हैं। ये सीटें बिहार के विभिन्न सरकारी और निजी आईटीआई में वितरित की गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस में ट्रेड-वार और संस्थान-वार सीट वितरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार आईटीआई कैट 2026 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके या परीक्षा दे रहे उम्मीदवारों के लिए लगभग 33,108 सीटें उपलब्ध हैं। तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।
BCECEB Bihar ITICAT 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
परीक्षा शुल्क
|
|
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)
|
750 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST)
|
100
रुपये
|
|
दिव्यांगजन (PH)
|
430
रुपये
|
BCECEB ITICAT Exam DATE 2026: परीक्षा तिथि
बिहार आईटीआई कैट परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजि की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 8 मई को जारी किया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
|
विषय
|
प्रश्नों की संख्या
|
कुल अंक
|
परीक्षा का स्तर
|
|
गणित
|
50
|
100
|
माध्यमिक (Secondary)
|
|
सामान्य विज्ञान
|
50
|
100
|
माध्यमिक (Secondary)
|
|
सामान्य ज्ञान
|
50
|
100
|
माध्यमिक (Secondary)
|
|
कुल योग
|
150
|
300
|
—
|
BCECEB ITICAT 2026 चयन प्रक्रिया
- एंट्रेंस टेस्ट (ITICAT 2026) - यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की (बहुविकल्पीय) ऑफलाइन परीक्षा है, जो ओएमआर शीट का उपयोग करके आयोजित की जाती है।
- मेरिट सूची का निर्माण - प्रवेश परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है। सामान्य आईटीआई के लिए जिला स्तरीय मेरिट सूची तैयार की जाती है, जबकि महिला आईटीआई के लिए अलग से राज्य स्तरीय मेरिट सूची तैयार की जाती है।
- काउंसलिंग और सीट आवंटन - अंतिम सीट आवंटन मेरिट सूची में उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी और भरे गए ट्रेड/कॉलेज वरीयताओं के आधार पर केंद्रीकृत काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा