BCECE LE 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा - एलई के लिए आवेदन आज से शुरू, पात्रता और लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | April 9, 2026 | 05:48 PM IST | 2 mins read
बीसीईसीई एलई 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2200 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने 9 अप्रैल से बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा - लेटरल एंट्री (BCECE LE) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 7 मई तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि शुल्क भुगतान के लिए 8 मई तक का समय दिया गया है।
बीसीईसीई एलई 2026 के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2200 रुपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार के लिए 10 से 11 मई तक का समय दिया गया है। बीसीईसीई एलई 2026 परीक्षा 31 मई को कराई जाएगी और एडमिट कार्ड 23 मई को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Bihar BCECE LE 2026: आयु सीमा
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा - एलई का आयोजन स्नातक इंजीनियरिंग, स्नातक पारा मेडिकल और स्नातक फार्मेसी डिग्री प्रोग्राम के द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए किया जाता है। इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कोई आयु-सीमा निर्धारित नहीं है। हालांकि, पारा मेडिकल एवं फार्मेसी के लिए 31 दिसंबर, 2026 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
BCECE LE (Lateral Entry) Qualification: शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक इंजीनियरिंग - तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम सामान्य वर्ग के कैंडिडेट न्यूनतम 45% अंकों के साथ और बीसी/ ईबीसी/ एससी/ एसटी अभ्यर्थी कम से कम 40% अंकों में पास किया हो।
- स्नातक पारा मेडिकल/ फार्मेसी डिग्री - दो वर्षीय पारा मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रम/ 2 वर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।
आवेदक बीसीईसीई एलई 2026 से संबंधित किसी भी सहायता या स्पष्टीकरण के लिए ईमेल आईडी bangalorepgsd@billdesk.com पर या हेल्पडेस्क 0612-2220230 पर संपर्क कर सकते हैं।
BCECE LE Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट बीसीईसीई एलई एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल https://bceceboard.bihar.gov.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘BCECE[LE]-2026’ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल