BCECE 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क परीक्षा तिथि
Saurabh Pandey | April 15, 2026 | 11:06 AM IST | 3 mins read
बीसीईसीई का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी की कक्षा 11 और कक्षा 12 के विज्ञान पाठ्यक्रम पर आधारित है जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, कृषि, जीव विज्ञान और गणित शामिल हैं।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) की तरफ से बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीईसीई) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीसीईसीई के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई, 2026 है।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को 7 से 8 मई तक आवेदन पत्र की गलतियां सुधारने का अवसर दिया जाएगा।
BCECE 2026 Registration: पात्रता मानदंड
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित/जीव विज्ञान विषयों के साथ 10+2 उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, चिकित्सा/कृषि कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु प्रवेश के समय क्रमशः 17 वर्ष और 16 वर्ष होनी चाहिए। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
BCECE 2026: स्ट्रीमवाइज पात्रता
राज्य के इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में- राज्य के इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के अंतर्गत संचालित स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों तथा संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना के अंतर्गत बीटेक (Dairy Technology) एवं बीटेक (Food Technology) पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए जेईई मेन परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के दो चक्रों की ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा संचालित बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीईसीई) 2026 के पीसीएम ग्रुप के अभ्यर्थियों से मेरिट कम-विकल्प के आधार पर दो ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से भरा जाएगा।
एग्रीकल्चर स्ट्रीम - बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) के स्नातक कृषि / स्नातक उद्यान / स्नातक वानिकी पाठ्यक्रमों की 50% सीटें पीसीएम एवं पीसीबी की संयुक्त मेरिट सूची से भरी जाएंगी एवं शेष 50% सीटें सीबीए (केमिस्ट्री, बायोलॉजी & कृषि विज्ञान), पीसीए (फिजिक्स, केमिस्ट्री & कृषि विज्ञान), एमबीए (मैथमैटिक्स, बायोलॉजी & कृषि विज्ञान), एमसीए (मैथमैटिक्स, केमिस्ट्री & कृषि विज्ञान) की संयुक्त मेरिट सूची से भरी जाएंगी। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के स्नातक मत्स्य विज्ञान एवं B.Sc. Poultry Production की सीटें संयुक्त मेधासूची के पीसीबी ग्रुप से भरी जाएंगी।
फार्मेसी स्ट्रीम - सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बिहार के सरकारी फार्मेसी संस्थानों के डिग्री पाठ्यक्रम ।
मेडिकल स्ट्रीम - बिहार के सरकारी संस्थानों के फिजियोथेरेपी एवं आकुपेशनल थेरेपी / बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टेकनोलोजी / बैचलर ऑफ ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलोजी / बैचलर ऑफ रेडियो इमेजिंग टेक्नोलोजी / बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री बी.एस.सी. नर्सिंग (सरकारी निजी) एवं अन्य समान पाठ्यक्रम।
BCECE 2026: आवेदन शुल्क
|
विषय समूह
|
सामान्य/ओबीसी/पिछड़ा वर्ग शुल्क
|
एससी/एसटी/दिव्यांग कोटा शुल्क
|
|
कोई भी एक समूह
- (PCB / PCM / CBA / PCA / MBA / MCA)
|
1,000 रुपये
|
500 रुपये
|
|
संयुक्त समूह
- (PMCB)
|
1,100 रुपये
|
550 रुपये
|
BCECE 2026 Exam Date: परीक्षा तिथि
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 30 मई 2026 को चार पालियों में एवं 31 मई 2026 को एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 22 मई से अपलोड के लिए उपलब्ध होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बीसीईसीई का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी की कक्षा 11 और कक्षा 12 के विज्ञान पाठ्यक्रम पर आधारित है जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, कृषि, जीव विज्ञान और गणित शामिल हैं।
बीसीईसीई परीक्षा के प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होते हैं, जिनमें सही उत्तर के लिए 4 अंक और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटे जाते हैं। बीसीईसीई का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी की कक्षा 11 और 12 के विज्ञान पाठ्यक्रम पर आधारित है, जिसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कृषि, जीव विज्ञान और गणित शामिल हैं। प्रत्येक विषय में 100 प्रश्न होते हैं, प्रत्येक प्रश्न 400 अंकों का होता है और परीक्षा की अवधि 90 मिनट होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा