AIBE 22 Exam 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई 22 आवेदन शुल्क जमा करने की समय-सीमा आज तक बढ़ाई
Santosh Kumar | October 29, 2026 | 10:42 AM IST | 1 min read
इससे पहले, एआईबीई 22 आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तय की गई। पंजीकरण प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक जारी रही। बिना शुल्क भुगतान वाला आवेदन अधूरा माना जाएगा और उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 22 के आवेदनों के लिए फीस जमा करने की समय-सीमा आज तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने एआईबीई 22 आवेदन फॉर्म तो भर लिया है, लेकिन अभी तक फीस का भुगतान नहीं किया है, वे आज ऐसा कर सकते हैं। बीसीआई ने उम्मीदवारों को फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए यह आखिरी मौका दिया है।
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
इससे पहले, एआईबीई 22 आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तय की गई। पंजीकरण प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक जारी रही। बिना शुल्क भुगतान वाला आवेदन अधूरा माना जाएगा और उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सामान्य/ओबीसी कैंडिडेट को 3500 रुपये और एससी/ एसटी को 2500 रुपये का भुगतान रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में करना होगा। आवेदकों को बैंक शुल्क 60 रुपये अलग से देना होगा। परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
Also read JNU Admission 2026: जेएनयू में पीएचडी दाखिले में आरक्षण नियमों के उल्लंघन का एसएफआई ने लगाया आरोप
AIBE 22 Correction Window 2026: करेक्शन विंडो जल्द ओपन होगी
फीस जमा करने की डेट बढ़ाए जाने के कारण, आवेदन में सुधा विंडो पर भी असर पड़ सकता है। इससे पहले, करेक्शन विंडो को फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खुलना था। अब, बीसीआई से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
केवल वही उम्मीदवार फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे जिन्होंने शुल्क जमा कर दिया है। कुछ फील्ड्स, जैसे कि जाति श्रेणी, परीक्षा शहर की प्राथमिकता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और जाति श्रेणी में बदलाव करना संभव नहीं होगा।
एआईबीई 22 एडमिट कार्ड 14 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) लॉ ग्रेजुएट्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' प्राप्त करने हेतु एक अनिवार्य क्वालीफाइंग टेस्ट है।
अगली खबर
]JMI Protests: जामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं व सेमेस्टर परीक्षाएं वर्चुअल मोड में कराने का फैसला
28 अक्टूबर को जारी एक आधिकारिक आदेश में, विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर (ऑड सेमेस्टर) के लिए ऑनलाइन कक्षाओं को 24 नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पहले, कक्षाएं 8 नवंबर तक ऑनलाइन चल रही थीं; लेकिन अब इस अवधि को बढ़ा दिया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार