Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन की लास्ट डेट 7 दिसंबर तक बढ़ी

Saurabh Pandey | November 25, 2026 | 07:50 PM IST | 1 min read

बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिप्टी मैनेजर -सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 7 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

इस भर्ती अभियान के जरिए, बैंक ऑफ बड़ौदा में अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए 837 रिक्त पदों को भरना है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) विभाग में भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन फॉर्म जमा नहीं किया है, वे अब 7 दिसंबर तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन और शुल्क भुगतान कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 24 से 50 वर्ष है, जो पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 1 नवंबर 2026 है। भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

इस भर्ती अभियान के जरिए, बैंक ऑफ बड़ौदा में अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए 837 रिक्त पदों को भरना है। ये पद पांच श्रेणियों में हैं, जिनमें ग्रुप हेड, हेड इन्वेस्टमेंट, टेरिटरी हेड, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर शामिल हैं। यह भर्ती एक निश्चित अवधि के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जा रही है।

Bank of Baroda Recruitment 2026: रिक्तियों का विवरण

पद का नाम
रिक्तियां
योग्यता
AVP II - ग्रुप हेड
8
किसी भी विषय में स्नातक + 12 वर्ष का अनुभव
AVP II - हेड इन्वेस्टमेंट
1
किसी भी विषय में स्नातक + NISM प्रमाणपत्र + 10 वर्ष का अनुभव
AVP I - टेरिटरी हेड
35
किसी भी विषय में स्नातक + 8 वर्ष का अनुभव
AVP I - इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर
2
किसी भी विषय में स्नातक + NISM प्रमाणपत्र + 5 वर्ष का अनुभव
डिप्टी मैनेजर - सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर
791
किसी भी विषय में स्नातक + NISM/IRDA प्रमाणपत्र + 3 वर्ष का अनुभव
कुल
837
—

Bank of Baroda Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी
850 रुपये
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला
175 रुपये

Also read UPSSSC Admit Card: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, एग्जाम डेट जानें

Bank of Baroda Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. आवेदन की जांच / शॉर्टलिस्टिंग
  2. ऑनलाइन टेस्ट (यदि आयोजित किया जाए)
  3. साइकोमेट्रिक टेस्ट
  4. व्यक्तिगत साक्षात्कार
  5. दस्तावेज सत्यापन
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]