BoB Office Assistant Prelims Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेंस डेट जानें
Saurabh Pandey | March 12, 2026 | 12:36 PM IST | 1 min read
बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिस अटेंडेंट (प्रीलिम्स) परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों परिणाम जारी कर दिया गया है। सब स्टाफ कैडर में 500 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट (प्यून) पदों की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट 2026 के लिए प्रारंभिक परीक्षा का राज्यवार परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब परिणाम देखकर मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
BOB Office Assistant Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
- अब "करियर" या "वर्तमान अवसर" सेक्शन पर जाएं।
- बीओबी ऑफिस असिस्टेंट रिजल्ट 2026 शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- अपना रोल नंबर या पंजीकरण नंबर पीडीएफ फाइल में खोजें।
BOB Office Assistant Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण
- बैंक का नाम
- पद का नाम (कार्यालय सहायक चपरासी)
- प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के पंजीकरण क्रमांक
- श्रेणी (यदि लागू हो)
- परीक्षा का नाम और वर्ष
- राज्य
- चयन के अगले चरण के संबंध में निर्देश
BoB Office Assistant Mains Exam Date: मुख्य परीक्षा कब होगी?
बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार मुख्य परीक्षा 2026 में भाग लेने के लिए पात्र होंगे, जो 22 मार्च को आयोजित की जानी है।
BoB Office Assistant Prelims Date: प्रीलिम्स परीक्षा कब हुई थी?
बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा