Bangladesh Plane Crash: बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान स्कूल-कॉलेज परिसर में क्रैश, 16 की मौत, कई घायल
Press Trust of India | July 21, 2025 | 06:23 PM IST | 1 min read
एफ-7 बीजीआई प्रशिक्षण विमान ने दोपहर 1 बजकर 6 मिनट पर पर उड़ान भरी और कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ढाका: बांग्लादेश वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार (21 जुलाई) दोपहर एक स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह विमान दोपहर के समय ढाका के उत्तर क्षेत्र में ‘माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज’ परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय संबंधी विशेष सहायक मोहम्मद सईदुर रहमान ने कहा, ‘‘माइलस्टोन कॉलेज परिसर में वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।’’
इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि एफ-7 बीजीआई प्रशिक्षण विमान ने दोपहर एक बजकर छह मिनट पर पर उड़ान भरी और कुछ ही देर बाद वह कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुर्घटना में घायल हुए ज्यादातर छात्र
अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि विमान जोरदार धमाके के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उसमें तत्काल आग लग गई। दुर्घटना के तुरंत बाद, अग्निशमन विभाग, एम्बुलेंस और वायुसेना के हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंच गए।
दुर्घटना के बाद बचाव अभियान जारी है। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के बाद 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनमें ज़्यादातर छात्र हैं।
अगली खबर
]Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों को मिली बम की धमकी, छात्र और अभिभावक दहशत में
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस और विभिन्न त्वरित प्रतिक्रिया प्राधिकारी तलाश अभियान में सक्रिय हैं। इस हफ्ते यह चौथा दिन है जब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। पुलिस तथा अग्निशमन विभाग के कर्मी विभिन्न स्कूलों को खाली कराने की प्रक्रिया में लगे हैं।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम