Banaras Hindu University: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एनईपी 2020 लागू करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
Abhay Pratap Singh | March 20, 2024 | 07:46 PM IST | 2 mins read
बीएचयू में शोध के साथ यूजी ऑनर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों को अंतिम सेमेस्टर में एक रिसर्च भी तैयार करना होगा।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अगले शैक्षणिक सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी 2020) लागू करने के प्रस्ताव को अकादमिक परिषद ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद ऑनर्स और रिसर्च दोनों के लिए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (यूजी ऑनर्स और रिसर्च के साथ यूजी ऑनर्स) आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 से शुरू किया जाएगा।
रिसर्च के साथ यूजी ऑनर्स कोर्स पूरा करने वाले छात्र पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल किए बिना ही पीएचडी प्रोग्राम के लिए पात्र होंगे। इस पाठ्यक्रम के तहत सभी स्नातक छात्रों को बहु-विषयक पाठ्यक्रम, कौशल वृद्धि पाठ्यक्रम, क्षमता वृद्धि, वैल्यू एडेड कोर्स के साथ ही इंटर्नशिप भी करना होगा।
प्रस्ताव में कहा गया कि 7.5 और उससे अधिक सीजीपीए वाले छात्रों में से केवल 10 प्रतिशत विद्यार्थियों को योग्यता के आधार पर शोध के साथ यूजी ऑनर्स का चयन करने की अनुमति दी जाएगी। प्रस्तावित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाना है, जिससे वह व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के संदर्भ में शिक्षा का अधिक से अधिक उपयोग करने में सक्षम हों।
कुलपति प्रो.सुधीर कुमार जैन की अध्यक्षता में अकादमिक परिषद ने सत्र 2024-25 से स्नातक में प्रवेश के लिए मंजूरी दे दी है। शोध के साथ ऑनर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों को अंतिम सेमेस्टर में एक रिसर्च भी तैयार करनी होगी। हालाँकि, पांच वर्षीय बीएएलएलबी लॉ संकाय द्वारा प्रस्तावित पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के लिए अकादमिक परिषद की मंजूरी सिर्फ पहला कदम है और अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हम चुनौतियों का समाधान करने के साथ-साथ आगे आने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए फैकल्टी और विभागों में विचार-मंथन जारी रखेंगे। आगे कहा कि छात्रों के अनुकूल और उनके समग्र विकास को ध्यान में रखकर बीएचयू ने यह नियम लागू किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी