Banaras Hindu University: बीएचयू के छात्रावास के बाहर गोलीबारी, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Press Trust of India | February 22, 2026 | 01:24 PM IST | 1 min read
स्नातक छात्र रोशन मिश्रा ने आरोप लगाया कि वह बीएचयू में छात्रावास के बाहर खड़ा था तभी तीन लड़के मोटरसाइकिल पर आए और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के एक छात्रावास के बाहर कथित रूप से गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। अधिकारियों ने 22 फरवरी को जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना के बाद छात्रों ने मौके से खोखे एकत्र किये और उन्हें पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि स्नातक के छात्र रोशन मिश्रा ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि शनिवार की रात वह बीएचयू में छात्रावास के बाहर खड़ा था तभी तीन लड़के मोटरसाइकिल पर आए और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हवा में गोली चलाई और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना में कथित रूप से शामिल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
Also read BHU: अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति भर्ती की सामान्य प्रक्रिया का एक अपवाद है - इलाहाबाद उच्च न्यायालय
अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) वैभव बांगर ने बताया कि भेलूपुर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को बीएचयू में गोलीबारी की सूचना रात करीब साढ़े नौ बजे मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी तथा कई थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
एडीसीपी ने बताया, “पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और छात्रों से औपचारिक शिकायत ली। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।” पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद छात्रों ने मौके से खोखे एकत्र किये और उन्हें पुलिस को सौंप दिया।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल कुछ छात्रों की पहचान कर ली गई है और विस्तृत जांच की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा