ATMA June session Result 2024: एटीएमए जून सत्र परिणाम atmaaims.com पर जारी, स्कोर कार्ड डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 28, 2024 | 10:07 PM IST | 1 min read
ATMA 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने आज यानी 28 जून को जून सत्र के लिए AIMS टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन (ATMA) 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर ATMA 2024 परिणाम देख कर सकते हैं।
ATMA 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एटीएमए जून रिजल्ट 2024 में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर उम्मीदवारों को हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के माध्यम से प्राधिकारी से संपर्क करना चाहिए।
ATMA Result 2024: उल्लिखित विवरण
ATMA 2024 परिणाम में निम्नलिखित विवरण दिए गए हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- लिंग
- वर्ग
- प्राप्त अंक
- कुल अंक
- योग्यता स्थिति
एटीएमए 2024 परीक्षा 23 जून को आयोजित की गई थी। AIMS टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 का आयोजन एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया था। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
ATMA 2024 Result Link: परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार ATMA 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाएं।
- होमपेज पर लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- ATMA 2024 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
AIMS Test for Management Admissions 2024 Result: परीक्षा पैटर्न
ATMA 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी और कुल 180 प्रश्न पूछे गए थे। पेपर को छह खंडों विश्लेषणात्मक तर्क कौशल-1, विश्लेषणात्मक तर्क कौशल-2, मौखिक कौशल-1, मौखिक कौशल-2, मात्रात्मक कौशल-1, मात्रात्मक कौशल-2 को शामिल किया गया था। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया गया, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच