APTET 2024: आंध्रप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Saurabh Pandey | February 8, 2024 | 01:29 PM IST | 1 min read
आंध्रप्रदेश टीईटी 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।
नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (APTET 2024) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 8 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। एपी-टीईटी में शामिल होने के लिए पात्र उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cse.ap.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 18 फरवरी, 2024 तक है। जबकि शुल्क भुगतान 17 फरवरी तक किया जा सकता है।
APTET 2024 परीक्षा तिथि
एपी-टीईटी 2024 27 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन मॉक टेस्ट 19 फरवरी से परीक्षा की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। एपी-टीईटी एडमिट कार्ड 23 फरवरी 2024 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
APTET 2024 Fee आवेदन शुल्क
एपी-टीईटी 2024 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का शुल्क प्रत्येक पेपर यानी पेपर- I ए, पेपर- I बी, पेपर- II ए और पेपर- II बी के लिए 750 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में आखिरी तारीख 17 फरवरी 2024 से पहले करना होगा।
APTET 2024 Exam परीक्षा शेड्यूल
एपी-टीईटी 2024 27 फरवरी को पेपर I (A) दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। पेपर I (B) एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक होगा। पेपर II (A) 9 मार्च 2024 को दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। पेपर II (B) एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक होगा। परीक्षा की अवधि 2:30 मिनट होगी।
APTET 2024 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'शुल्क भुगतान' लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 1 पंजीकरण पूरा करें, पेपर चुनें, शुल्क का भुगतान करें और लॉगिन करें।
- अब फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट कर दें।
- अब भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर लें।
- इसका एक प्रिंटआउट भी अपने पास रखें।
अगली खबर
]SSC Admit Card: एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 20 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवारों का ही एडमिट कार्ड जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें