AMU Student Protest: एएमयू में छात्रों का प्रदर्शन जारी, विभिन्न मांगों को लेकर कक्षाओं का बहिष्कार
Press Trust of India | August 12, 2025 | 07:42 AM IST | 1 min read
समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी घटनाओं की जांच की मांग की है।
अलीगढ़: शुल्क वृद्धि को वापस लेने और छात्र संघ चुनाव कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में छात्रों का प्रदर्शन चौथे दिन सोमवार (11 अगस्त) को भी जारी रहा और बड़ी संख्या में छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार जारी रखा। गत शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे छात्र धरना स्थल पर सामूहिक रूप से जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। छात्र इस घटना के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार विश्वविद्यालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने की मांग कर रहे हैं।
कई विपक्षी सांसदों ने एएमयू के कुलपति को पत्र लिखकर पुलिस और विश्वविद्यालय की कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने परिसर में पुलिस कार्रवाई और छात्रों पर कथित अत्याचार की जांच की मांग की।
मामले को संसद में उठाया जाएगा
सांसद ने बढ़े हुई शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की और कहा कि वह इस मामले को संसद में उठाएंगे। समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी घटनाओं की जांच की मांग की है।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि फीस में भारी वृद्धि हाशिए पर पड़े वर्गों को सस्ती शिक्षा प्रदान करने के विचार को नकारती है और कहा कि विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को रोकना 'छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन' है।
ऑल इंडिया एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के सचिव आजम मीर खान ने कहा कि एसोसिएशन ने एक आपात बैठक की और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्थिति को कथित तौर पर गलत तरीके से संभालने पर 'गंभीर चिंता' व्यक्त की।
इस बीच, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) सूत्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों और कार्यकारी परिषद के सदस्यों ने गतिरोध को सुलझाने के लिए छात्रों के साथ बातचीत की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार