AMU Entrance Exam 2026: एएमयू प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम amucontrollerexams.com पर घोषित, 1 फरवरी से पंजीकरण
Saurabh Pandey | January 30, 2026 | 03:30 PM IST | 1 min read
एएमयू प्रवेश परीक्षा आमतौर पर भारत भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है।
नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जारी कर दिया है। विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी पूरा परीक्षा शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश संबंधी दिशानिर्देश और आवेदन पत्र 1 फरवरी, 2026 से आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर उपलब्ध होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं।
विभिन्न कोर्सेस के लिए परीक्षा कार्यक्रम
|
कोर्स (पाठ्यक्रम)
|
परीक्षा की तिथि
|
|
बी.ए. (ऑनर्स) - कला / सामाजिक विज्ञान संकाय
|
12.04.2026
|
|
बी.ए. (ऑनर्स) - अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन संकाय
|
12.04.2026
|
|
बी.एससी. (ऑनर्स) - विज्ञान / जीव विज्ञान संकाय
|
12.04.2026
|
|
बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि
|
19.04.2026
|
|
बी.कॉम. (ऑनर्स)
|
19.04.2026
|
|
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (B.B.A.)
|
19.04.2026
|
|
बी.टेक. / बी.आर्क.
|
26.04.2026
|
|
सीनियर सेकेंडरी स्कूल (विज्ञान स्ट्रीम)
|
26.04.2026
|
|
इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
|
26.04.2026
|
|
सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मानविकी / वाणिज्य स्ट्रीम)
|
26.04.2026
|
|
ब्रिज कोर्स - सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (मान्यता प्राप्त मदरसा/ओरिएंटल योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए)
|
26.04.2026
|
|
बी.ए.एल.एल.बी. (B.A.LL.B.)
|
26.04.2026
|
|
एम.बी.ए. (सभी शाखाएं) / एम.एस.डब्ल्यू. / मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ
|
07.06.2026
|
|
बी.एड. (B.Ed.)
|
07.06.2026
|
एएमयू के बारे में...
एएमयू एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जिसे एनएएसी द्वारा ए+ ग्रेड से मान्यता प्राप्त है और यह स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों सहित 300 से अधिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। एएमयू में विधि, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कला, प्रबंधन आदि विभिन्न विभाग हैं।
अगली खबर
]Bihar Scholarship: बिहार कैबिनेट ने प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप राशि दोगुनी करने को 2,271 करोड़ रुपये की मंजूरी दी
कैबिनेट सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने यह जानकारी दी। चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि एससी और एसटी छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति दरों के संशोधन हेतु 519.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि बीसी और ईबीसी छात्रों के लिए इसी मद में 1,751.56 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल