AMRU HP BSc Nursing Result 2024: एएमआरयू हिमाचल प्रदेश बीएससी नर्सिंग प्रोविजनल रिजल्ट amruhp.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 25, 2024 | 07:21 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग प्रोविजनल रिजल्ट 2024 में अपने एप्लीकेशन नंबर और स्कोर की जांच कर सकते हैं।
नई दिल्ली: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश (AMRU HP) ने आज यानी 25 जुलाई को एमएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग 2024 प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशिल वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाकर बीएससी निर्सिंग (ऑनर्स) एवं पोस्ट बेसिक रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएससी (ऑनर्स) और बीएससी पोस्ट बेसिक के लिए नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 7 जुलाई को किया गया था। बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा परिणाम 2024 यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल में जारी किया है। उम्मीदवार बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम प्रोविजनल रिजल्ट में अपने एप्लीकेशन नंबर और स्कोर की जांच कर सकते हैं।
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवार परिणाम में किसी भी विसंगति की सूचना मेल आईडी counselling.amruhp@gmail.com पर 26 जुलाई 2024 को शाम 5:00 बजे तक दे सकते हैं।”
यूनिवर्सिटी ने बीएससी नर्सिंग 2024 रिजल्ट के साथ ही एमएससी एंट्रेंस एग्जाम 2024 रिजल्ट की भी घोषणा की है। एमएससी प्रवेश परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट https://amruhp.ac.in/ पर जाकर अपना एएमआरयू एचपी एमएससी निर्सिंग प्रोविजनल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
AMRU HP BSc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2024 के माध्यम से कैंडिडेट हिमाचल प्रदेश के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। इससे पहले, प्राधिकरण ने 8 जुलाई को AMRU HP BSc नर्सिंग उत्तर कुंजी 2024 जारी की थी। उम्मीदवारों को 9 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
AMRU HP Nursing Entrance Exam 2024: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से एएमआरयू एचपी बीएससी नर्सिंग प्रारंभिक परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और फिर ‘लेटेस्ट नोटिफिकेशन’ सेक्श पर जाएं।
- ‘प्रोविजनल रिजल्ट नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, पेज पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- उम्मीदवार अपना आवेदन संख्या और स्कोर की जांच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार