Allahabad High Court Admit Card 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

Saurabh Pandey | November 13, 2026 | 02:50 PM IST | 2 mins read

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 स्टेज-1 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा यूपी के 10 शहरों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 'प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I भर्ती परीक्षा 2026' के लिए पंजीकरण किया है, वे अब कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और यूजर पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या
  3. रोल नंबर
  4. उम्मीदवार की तस्वीर
  5. उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  6. परीक्षा का नाम
  7. परीक्षा की तारीख
  8. परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग का समय
  9. परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  10. परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

Allahabad High Court Exam 2026: परीक्षा तिथि

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I भर्ती के पहले चरण की परीक्षा 17 नवंबर 2026 को होनी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन वैलिड फोटो आईडी प्रूफ के साथ लेकर आना होगा।

Also read RRB Paramedical Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल कैटेगरी भर्ती के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी, ऐसे करें चेक

Allahabad High Court Exam 2026: 10 प्रमुख शहरों में परीक्षा

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I परीक्षा उत्तर प्रदेश के 10 प्रमुख शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इन शहरों में आगरा, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी शामिल हैं।

Allahabad High Court Private Secretary Exam: जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन इन दस्तावेजों को साथ लेकर आना होगा। इनमें एडमिट कार्ड और कम से कम एक ओरिजिनल वैलिड फोटो पहचान पत्र लाना आवश्यक है।

स्टेज-I एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
ओरिजिनल वैलिड फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट,
पैन कार्ड या बैंक पासबुक (जिस पर फोटो अटेस्टेड/प्रमाणित हो)

Allahabad High Court Private Secretary 2026: अंतिम मेरिट सूची

स्टेज-I (कंप्यूटर नॉलेज और ट्रांसलेशन टेस्ट) - अंतिम मेरिट सूची तैयार करने के लिए केवल उन्हीं उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जाएगा, जो स्टेज-I परीक्षा के पार्ट-B (कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट) और पार्ट-C (सब्जेक्टिव टाइप ट्रांसलेशन टेस्ट) में से प्रत्येक में 100 में से कम से कम 50 न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक प्राप्त करेंगे।

स्टेज-II (शॉर्टहैंड डिक्टेशन टेस्ट) - परीक्षा के दूसरे चरण यानी शॉर्टहैंड डिक्टेशन टेस्ट में क्वालीफाइड होने के लिए उम्मीदवारों को 200 में से न्यूनतम 160 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

अंतिम मेरिट सूची की वैलिडिटी - प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I भर्ती परीक्षा के लिए तैयार की गई अंतिम मेरिट सूची एक वर्ष की अवधि के लिए या अगली चयन प्रक्रिया होने तक मान्य रहेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]