UPPSC APO Prelims Result: यूपीपीएससी एपीओ प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द, मेरिट सूची नए सिरे से तैयार करने का आदेश

Saurabh Pandey | November 25, 2026 | 08:45 PM IST | 1 min read

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपीपीएससी एपीओ प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द कर दिया है। साथ ही मेरिट सूची नए सिरे से तैयार करने का आदेश दिया है।

जस्टिस मनीष कुमार निगम ने यूपीपीएससी का 9 जनवरी 2020 का ऑफिस मेमोरेंडम भी रद्द कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने प्रारंभिक परीक्षा का घोषित परिणाम रद्द करते हुए आयोग को नए सिरे से मेरिट लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि 'ओपन/अनारक्षित श्रेणी' किसी विशेष वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है, बल्कि यह सभी अभ्यर्थियों के लिए खुली मेरिट श्रेणी है। जस्टिस मनीष कुमार निगम ने यूपीपीएससी का 9 जनवरी 2020 का ऑफिस मेमोरेंडम भी रद्द कर दिया है।

न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि यदि आरक्षित वर्ग का कोई अभ्यर्थी अपनी मेरिट के आधार पर अनारक्षित कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त करता है, तो उसे केवल उसकी आरक्षित श्रेणी तक सीमित नहीं रखा जा सकता। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि यह सिद्धांत केवल अंतिम चयन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा सहित मेरिट आधारित चयन के प्रत्येक चरण में लागू किया जाना चाहिए।

Also read UPTET 2026 Registration: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, योग्यता और महत्वपूर्ण तिथियां जानें

इस फैसले के तहत हाईकोर्ट ने एपीओ 2025 का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम रद्द कर दिया है। साथ ही, आयोग को निर्देश दिया गया है कि वह मेरिट सूची को नए सिरे से तैयार करें और इस संशोधित परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा पुनः आयोजित करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]