AMU Entrance Exam Dates 2024: एएमयू में बीए, बीकॉम और बीएससी कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि जारी
Abhay Pratap Singh | March 29, 2024 | 06:59 PM IST | 3 mins read
एएमयू प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 8, 9 और 10 जून को किया जाएगा। एएमयू एंट्रेंस एग्जाम 2 और 3 घंटे के लिए आयोजित होगी।
नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने बीए, बीकॉम और बीएससी समेत अन्य कार्यक्रमों में दाखिले के लिए एएमयू प्रवेश परीक्षा 2024 की तिथियों की घोषणा कर दी है। एएमयू द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
एएमयू एंट्रेंस एग्जाम 2024 का आयोजन 8, 9 और 10 जून को किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में शुरू कर दी गई है। एएमयू ने सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर आज यानी 29 मार्च को प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी साझा की है।
एएमयू प्रवेश परीक्षा 2024 के माध्यम से अभ्यर्थी बीएससी (ऑनर्स), बीएससी बीएड, बीकॉम (ऑनर्स), बीए (ऑनर्स), बीए बीएड, एमबीए - हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, क्लास 11 (साइंस)/डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, क्लास 11 (ऑर्ट्स/कॉमर्स), बीटेक/बीऑर्क, बीए एलएलबी, बीएड और सीएटी (एमबीए, एमबीए-आईबी अन्य) कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे।
उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हेल्पडेस्क नंबर- 9105533111 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा एएमयू विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also read JMI Entrance Test 2024: जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूजी-पीजी प्रवेश परीक्षा तारीखों में बदलाव
AMU Entrance Exam 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से एएमयू प्रवेश परीक्षा 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले एएमयू की ऑफिशियल वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिशन सेक्शन पर विजिट करें और संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार पंजीकरण करें।
- अब ईमेल और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- मांगी गई जानकारी के साथ आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें।
- भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
AMU Entrance Exam Dates 2024: परीक्षा शेड्यूल
एएमयू प्रवेश परीक्षा 2024 की तिथियां जानने के लिए उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं:
एएमयू एंट्रेंस एग्जाम 8 जून 2024 -
-
बीएससी (ऑनर्स) के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दो घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
-
बीएससी बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पेपर के लिए होगी। पेपर-1 सुबह 10 बजे से दो घंटे के लिए और पेपर-2 दोपहर 12:15 बजे से 30 मिनट के लिए आयोजित होगी।
-
बी.कॉम (ऑनर्स) के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दो घंटे के लिए आयोजित होगी।
-
बीए (ऑनर्स) की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 बजे से दो घंटे के लिए कराई जाएगी।
-
बीए बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए पेपर-1 दोपहर 3 बजे से दो घंटे के लिए और पेपर-2 शाम 5:15 बजे से 30 मिनट के लिए आयोजित होगी।
-
सीएटी (एमबीए, एमबीए आईबी, एमबीए आईबीएफ, एमबीए फाइनेंशियल मैनेजमेंट, एमटीटीएम, एमएसडब्लू, एमआईआरएम, एमएचआरएच, एमबीए - एग्रीबिजनेस) की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दो घंटे के लिए होगी।
-
एमबीए हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेटिव के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 बजे से पेपर-1 दो घंटे के लिए और पेपर-2 शाम 5:15 बजे से 30 मिनट के लिए होगी।
एएमयू एंट्रेंस एग्जाम 9 जून 2024 -
-
सीनियर सेकेंडरी स्कूल (डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग) की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी।
-
सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ऑर्ट्स, कॉमर्स) ब्रिज कोर्स की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 बजे से 2 घंटे के लिए होगी।
एएमयू एंट्रेंस एग्जाम 10 जून 2024 -
-
बीटेक, बीआर्क प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
-
बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा शाम 4 बजे से होगी। यह परीक्षा दो घंटे के लिए कराई जाएगी
-
एएमयू बीएड प्रवेश परीक्षा शाम 4 बजे से दो घंटे के लिए आयोजित होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी