Sainik School Admit Card 2026: सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड कक्षा 6 और 9 के लिए जारी, प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को
Santosh Kumar | January 12, 2026 | 04:37 PM IST | 2 mins read
सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने क्लास 6 और 9 के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एआईएसएसईई) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर एक्टिव है। सैनिक स्कूल 2026 एंट्रेंस एग्जाम 18 जनवरी को होगा। सैनिक स्कूल हॉल टिकट डाउनलोड करने का प्रोसेस इस लेख में आगे बताया गया है।
एआईएसएसईई 2026 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट की डिटेल्स और कैंडिडेट्स के लिए जरूरी निर्देश शामिल हैं। एनटीए ने पहले ही सिटी स्लिप जारी कर दी है, एडमिट कार्ड अब उपलब्ध कराया गया है।
Sainik School Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण चेक करें
एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स को सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड पीडीएफ पर दी गई सभी जानकारी, जैसे कि अपना नाम, फोटो और एग्जाम की तारीख, ध्यान से देखनी चाहिए। अगर कोई त्रुटि दिखती है, तो एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट करें।
Sainik School Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/sainik-school-society पर जाएं।
- एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
- सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड पीडीएफ 2026 डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा 18 जनवरी को देश भर के 464 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैलिड फोटो आईडी प्रूफ, जैसे आधार कार्ड साथ लाना होगा।
अगर छात्रों को सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय कोई समस्या आती है, तो वे किसी भी जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क या aissee@nta.ac.in पर ईमेल लिख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा