Trusted Source Image

AISSEE 2026 City Intimation Slip: सैनिक स्कूल सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | January 7, 2026 | 10:58 AM IST | 2 mins read

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन कक्षा 6 और 9 में छात्रों के प्रवेश के लिए किया जा रहा है।

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 में उपस्थित होने वाले आवेदकों के लिए आवंटित परीक्षा शहर सूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर सैनिक स्कूल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच सकते हैं।

एआईएसएसईई 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड और स्क्रीन पर उपलब्ध सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 शहर सूचना में कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। एआईएसएसईई 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए देश भर में 464 केंद्रों पर 18 जनवरी को किया जाएगा। एआईएसएसईई 2026 परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन एवं पेपर मोड में कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also readUP Sainik School Admit Card 2025: यूपी सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

परीक्षा आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) - 2026 का एडमिट कार्ड नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अलॉट किए गए एग्जाम सिटी की सिर्फ एक एडवांस जानकारी है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा।”

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि AISSEE 2026 का एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषय, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसे विवरण होंगे। अधिक जानकारी के exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर विजिट कर सकते हैं।

AISSEE 2026 Exam City Slip: डाउनलोड करें

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए शहर की सूचना पर्ची नीचे बताए गए चरणों का पालन करके जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/ पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘सैनिक स्कूल सोसाइटी’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, एडवांस सिटी स्लिप - एआईएसएसईई 2026 पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications