AISSEE City Intimation Slip 2025: सैनिक स्कूल सिटी इंटीमेशन स्लिप nta.ac.in पर जारी, परीक्षा 5 अप्रैल को
Abhay Pratap Singh | March 12, 2025 | 03:46 PM IST | 2 mins read
सैनिक स्कूल परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 12 मार्च को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 (AISSEE 2025) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाकर एआईएसएसईई सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईएसएसईई सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और स्क्रीन पर प्रदर्शित सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एआईएसएसईई परीक्षा सूचना पर्ची 2025 में कैंडिडेट नाम, परीक्षा शहर, रोल नंबर और प्रवेश परीक्षा का नाम सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल 2025 प्रवेश परीक्षा 5 अप्रैल को देश भर में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2025 उचित समय पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए सैनिक स्कूल 2025 हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
Also read PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट 31 मार्च तक बढ़ी
सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों अलग-अलग दस्तावेज हैं। सैनिक स्कूल 2025 ए़डमिट कार्ड के बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जबकि सिटी स्लिप सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी के लिए है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए NTA की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नोटिस में कहा गया कि, यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 या 011- 69227700 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा, एनटीए को aissee@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकता है।
Sainik School City Intimation Slip Download 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से सैनिक स्कूल सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aissee2025.ntaonline.in पर विजिट करें।
- लॉगिन विंडों में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर एआईएसएसईई सिटी स्लिप 2025 प्रदर्शित होगी।
- कैंडिडेट विवरण जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी