AISSEE 2026: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आवेदन सुधार विंडो सक्रिय, एडिटेबल फील्ड्स जानें
Saurabh Pandey | November 12, 2025 | 01:17 PM IST | 1 min read
सैनिक स्कूल सोसाइटी (एसएसएस) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए देश भर के सैनिक स्कूलों/नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2026) आयोजित करने की जिम्मेदारी एनटीए को सौंपी है।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी गई है। आवेदन पत्र जमा कर चुके विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society के माध्यम से 14 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।
एआईएसएसईई 2026 आवेदन सुधार विंडो के दौरान विद्यार्थी आवेदन पत्र में इन विवरणो को बदल नहीं सकेंगे। इनमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता (स्थायी और वर्तमान) शामिल है।
Aissee 2026 correction: इन विवरणों में कर सकेंगे सुधार
- पिता का नाम
- माता का नाम
- जन्म तिथि
- लिंग
- श्रेणी और उपश्रेणी
- कक्षा (आवेदित)
- माध्यम
- फोटो
- हस्ताक्षर
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र
AISSEE 2026: परीक्षा तिथि
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एक ही राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के भीतर परीक्षा शहर बदलने की अनुमति होगी।
Aissee 2026: परीक्षा टाइमिंग्स
- कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी और परीक्षा 13 माध्यमों में आयोजित की जाएगी।
- कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी और परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी।
Also read UP Board New Time Table 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का संशोधित टाइम टेबल upmsp.edu.in पर जारी
AISSEE-2026: नए सैनिक स्कूल
|
विद्यालय का नाम
|
राज्य
|
जिला
|
विद्यालय का प्रकार
|
|---|---|---|---|
|
श्री एस.पी.के. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल
|
तमिलनाडु
|
नमक्कल
|
आवासीय
|
|
वडेम नगर हायर सेकेंडरी स्कूल
|
गोवा
|
वास्को-गोवा
|
आवासीय
|
|
योगेश्वरी सैनिक स्कूल, अंबाजोगाई
|
महाराष्ट्र
|
बीड
|
डे बोर्डिंग
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार