AISSEE 2026 Registration: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, आवेदन लिंक और शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | October 27, 2025 | 10:21 AM IST | 2 mins read
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2025 है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए देश भर के सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के लिए आवेदन विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
एआईएसएसईई 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित है। सामान्य/ रक्षा कार्मिकों और पूर्व सैनिकों के आश्रित/ ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपए तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग को 700 रुपए का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू है।
सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2 नवंबर से 4 नवंबर, 2025 तक ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। एआईएसएसईई 2026 परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी और परीक्षा के 4 से 6 सप्ताह के भीतर एआईएसएसईई 2026 रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
पात्रता मानदंड के अनुसार, कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदक की आयु 31.03.2026 तक 10 से 12 वर्ष के बीच और कक्षा 9 में एडमिशन के लिए 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एआईएसएसईई 2026 पंजीकरण के लिए डायरेक्ट लिंक exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर सक्रिय है।
एआईएसएसईई नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा की अवधि 150 मिनट और कक्षा 9 के लिए परीक्षा की अवधि 180 मिनट है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए एआईएसएसईई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NTA AISSEE Registration 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनटीए एआईएसएसईई 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, AISSEE 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार