एयरबीएनबी और फ्लाई होम्स की साझेदारी, विदेश में भारतीय छात्रों को मिलेंगे सस्ते अल्पकालिक आवासीय विकल्प
Santosh Kumar | September 19, 2024 | 08:01 PM IST | 1 min read
छात्रों को शुरुआती आवेदन प्रक्रिया के दौरान एयरबीएनबी के अल्पकालिक किराये के विकल्पों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
नई दिल्ली: एयरबीएनबी ने विदेश में अध्ययन कर रहे भारतीय छात्रों के लिए अल्पकालिक आवास विकल्प प्रदान करने के लिए फ्लाई होम्स के साथ साझेदारी की है। फ्लाई होम्स, लीवरेज एडु की अंतर्राष्ट्रीय छात्र आवास शाखा है। इस साझेदारी का उद्देश्य विदेश में अध्ययनरत छात्रों की अस्थायी आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अल्पकालिक किराये को बढ़ावा देना है।
एयरबीएनबी इंडिया के महाप्रबंधक अमनप्रीत बजाज ने कहा, "लीवरेज एडू के साथ इस साझेदारी के माध्यम से, हम चाहते हैं कि एयरबीएनबी को विदेश में अध्ययन करने के लिए यात्रा करने वाले छात्रों और उनके संक्रमण काल के दौरान अल्पकालिक आवास खोजने के लिए आसान विकल्प के रूप में देखा जाए।"
विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में 1.33 मिलियन से अधिक भारतीय छात्र विदेश में अध्ययन कर रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2027 तक यह संख्या 2 मिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे भारत दुनिया में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को भेजने वाला सबसे बड़ा देश बन जाएगा।
बयान में कहा गया है कि छात्रों को शुरुआती आवेदन प्रक्रिया के दौरान एयरबीएनबी के अल्पकालिक किराये के विकल्पों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य छात्रों के लिए अपने शुरुआती आगमन और आवास परिवर्तन की योजना बनाना आसान बनाना है।
लीवरेज एडु और फ्लाई होम्स के संस्थापक और सीईओ अक्षय चतुर्वेदी ने कहा, "यह साझेदारी एक शानदार शुरुआत है क्योंकि इससे छात्रों को हमारे मोबाइल ऐप पर आसानी से अपना अल्पकालिक आवास खोजने में मदद मिलेगी।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच