AIMA UGAT 2025 Result: एआईएमए यूजीएटी रिजल्ट aima.in पर जारी, मेरिट लिस्ट, कटऑफ, काउंसलिंग प्रोसेस जानें
Saurabh Pandey | June 24, 2025 | 10:26 AM IST | 1 min read
AIMA UGAT कटऑफ स्कोर 2025 को पूरा करने वाले उम्मीदवार प्रवेश प्रक्रिया के आगे के दौर जैसे काउंसलिंग, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे। जो उम्मीदवार कटऑफ को पूरा करने में विफल रहते हैं, उन्हें प्रवेश के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
नई दिल्ली : ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने अंडरग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (यूजीएटी) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aima.in के माध्यम AIMA UGAT 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईएमए यूजीएटी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा के अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची भी जारी की जाएगी। इस सूची में वे उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अर्हता प्राप्त की है। भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर होगा।
AIMA UGAT 2025 स्कोरकार्ड
AIMA UGAT 2025 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे-
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- पिता का नाम
- लिंग
- श्रेणी
- जन्म तिथि
- विभागवार अंक
- कुल अंक
- योग्यता स्थिति
- रैंक
AIMA UGAT 2025 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एआईएमए की आधिकारिक वेबसाइट aima.in या apps.aima.in पर जाएं।
- लेटेस्ट अनाउंसमेंट सेक्शन में ‘UGAT 2025 परिणाम’ लिंक देखें।
- अब लॉगिन विवरण के साथ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- UGAT 2025 परिणाम देखने के लिए ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
- AIMA UGAT 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
AIMA UGAT 2025: काउंसलिंग प्रक्रिया
AIMA UGAT 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। मेरिट लिस्ट में चुने गए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होगा। AIMA UGAT 2025 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं-
- कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/पैन कार्ड)
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- UGAT 2025 स्कोरकार्ड
AIMA UGAT क्या है?
अंडर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (यूजीएटी) एक मानकीकृत (standardized) परीक्षा है, जिसका आयोजन एआईएमए द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कार्यक्रमों, जैसे इंटीग्रेटेड एमबीए (आईएमबीए), बीबीए, बीसीए, बीएचएम, बी.कॉम आदि के लिए अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग के लिए किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन