AIIMS Raibareli Recruitment 2024: एम्स रायबरेली में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Saurabh Pandey | August 26, 2024 | 06:50 PM IST | 2 mins read
एम्स रायबरेली भर्ती 2024 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश में नियुक्त किया जाएगा।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली (एम्स रायबरेली) में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सहित विभिन्न शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर 5 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एम्स रायबरेली भर्ती 2024 के लिए प्रोफेसर/ एडिशनल प्रोफेसर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर/सहायक प्रोफेसर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। आयु में छूट नियमानुसार लागू है।
AIIMS Raibareli Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
एम्स रायबरेली भर्ती के माध्यम से कुल 95 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से प्रोफेसर के लिए 26 पद, एडिशनल प्रोफेसर के लिए 22 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 20 पद और सहायक प्रोफेसर के लिए 27 पद आरक्षित हैं।
AIIMS Raibareli Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एम्स रायबरेली भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2360 रुपये (जीएसटी) जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में जीएसटी शुल्क सहित कुल 1180 रुपये का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
AIIMS Raibareli Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
- प्रोफेसर - उम्मीदवारों के पास स्नातकोत्तर डिग्री और क्वालीफाइंग डिग्री प्राप्त करने के बाद किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में कम से कम 14 साल का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव होना चाहिए।
- एडिशनल प्रोफेसर - क्वालीफाइंग डिग्री प्राप्त करने के बाद संबंधित विशेषज्ञता में कम से कम 10 वर्षों के शिक्षण या अनुसंधान अनुभव के साथ स्नातकोत्तर डिग्री।
- एसोसिएट प्रोफेसर: क्वालीफाइंग डिग्री प्राप्त करने के बाद संबंधित विशेषज्ञता में कम से कम 6 साल के शिक्षण या अनुसंधान अनुभव के साथ स्नातकोत्तर डिग्री।
- सहायक प्रोफेसर - क्वालीफाइंग डिग्री प्राप्त करने के बाद संबंधित विशेषज्ञता में कम से कम 3 साल के शिक्षण या अनुसंधान अनुभव के साथ स्नातकोत्तर डिग्री।
AIIMS Raibareli Recruitment 2024:वेतनमान
एम्स रायबरेली भर्ती के तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर ,एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 1,42,506 रुपये से लेकर 2,20,000 रुपये तक वेतन मिल सकता है।
अगली खबर
]UP Police Exam 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में करीब 20 लाख छात्र शामिल, 6 लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
UP Police Exam 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन समाप्त हो चुका है। तीन दिनों में करीब 20 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। 6 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई