AIIMS PG 2024 Exam Schedule: एम्स पीजी प्रोफेशनल परीक्षा का शेड्यूल जारी, aiimsexams.ac.in से करें चेक
Saurabh Pandey | June 10, 2024 | 02:00 PM IST | 1 min read
एम्स पीजी परीक्षा 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एम्स पीजी के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने पीजी प्रोफेशनल परीक्षा (एमएससी पाठ्यक्रम और एमएससी नर्सिंग चरण I और चरण II) 2024 के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने पीजी प्रोफेशनल परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से एम्स पीजी 2024 डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
एन्स की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण की अंतिम तिथि (बाद में घोषित की जाएगी) से पहले अपना परीक्षा शुल्क जमा करना होगा और वेबसाइट से प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट लेना होगा। परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट केवल परीक्षा सेक्शन की वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर "स्टूडेंट टैब" में उपलब्ध होगी।
AIIMS PG 2024 Exam Schedule: परीक्षा तिथियां
एम्स की तरफ से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एमएससी पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा 18, 20 और 22 जून को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा 18, 20, 22 और 24 जून को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
संस्थान ने एम्स पीजी 2024 व्यावसायिक परीक्षाओं के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (एमएससी पाठ्यक्रम, एमएससी नर्सिंग चरण 1, 2) के योग्य उम्मीदवारों की सूची के साथ प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां भी जारी की हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एम्स पीजी 2024 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- AIIMS PG 2024: परीक्षा शेड्यूल चेक करने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर पीजी प्रोफेशनल परीक्षा डेट शीट 2024 के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- अब चयनित परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब डेट शीट डाउनलोड करें।
- डेट शीट का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा