AIIMS Paramedical Result 2026: एम्स पैरामेडिकल रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | July 10, 2026 | 04:04 PM IST | 1 min read
एम्स नई दिल्ली ने पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब पोर्टल से अपनी मेरिट लिस्ट देखने के साथ-साथ व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने एम्स पैरामेडिकल (बीएससी एलाइड एंड हेल्थ केयर कोर्सेज) परीक्षा 2026' का रिजल्ट घोषित कर दिया है। संस्थान द्वारा यह परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें काउंसलिंग के लिए योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों की सूची और रोल नंबर शामिल हैं। परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी अब मुख्य पोर्टल https://aiimsexams.ac.in/ पर जाकर मेरिट लिस्ट देखने के साथ-साथ लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स दिल्ली जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए विस्तृत अधिसूचना और पूरा शेड्यूल भी जारी करेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने पर उम्मीदवारों को अपनी कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं (चॉइस फिलिंग) दर्ज करनी होंगी, जिसके आधार पर अंतिम एडमिशन के लिए सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी किए जाएंगे।
AIIMS Paramedical Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Undergraduate Examination' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'B.Sc. Allied & Health Care Courses' के विकल्प को चुनें।
- अब स्क्रीन पर दिख रहे पैरामेडिकल रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद योग्य उम्मीदवारों की पैरामेडिकल रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अंत में काउंसलिंग के लिए इस रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
AIIMS Paramedical Result 2026: स्कोरकार्ड डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- श्रेणी
- परसेंटाइल
- ओवरऑल रैंक
- क्वालिफ़ाइंग स्टेटस
- मेरिट
AIIMS Paramedical Result 2026: काउंसलिंग डॉक्यूमेंट्स
- AIIMS पैरामेडिकल स्कोरकार्ड 2026
- रिजल्ट पीडीएफ
- एडमिट कार्ड
- 10वीं क्लास का सर्टिफिकेट
- 12वीं क्लास की मार्कशीट
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- वैलिड फोटो आईडी
- पासपोर्ट-साइज फोटोग्राफ
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार