Trusted Source Image

AMRU CET Admit Card 2026: एचपी सीईटी पैरामेडिकल व बी फार्मेसी एडमिट कार्ड amruhp.ac.in पर जारी, जानें निर्देश

Santosh Kumar | July 9, 2026 | 03:56 PM IST | 1 min read

खराब मौसम, ट्रैफिक जाम, सड़क जाम या किसी भी अन्य अप्रत्याशित स्थिति के कारण होने वाली परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा शहर या केंद्र पहुंचें।

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट amruhp.ac.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट amruhp.ac.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 2026-27 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पैरामेडिकल (एलाइड हेल्थकेयर प्रोग्राम) और बी.फार्मेसी (आयुर्वेद) कोर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट amruhp.ac.in पर लॉग इन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पैरामेडिकल और बी फार्मेसी (आयुर्वेद) कोर्स के लिए एंट्रेंस एग्जाम 12 जुलाई को होगा। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने अपने ऑफिशियल पोर्टल पर परीक्षा के बारे में कैंडिडेट्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों तक यात्रा की योजना बनाते समय मौजूदा मॉनसून के मौसम का ध्यान रखें। यह सलाह खास तौर पर दूर-दराज के इलाकों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए है।

Also readAIIMS BSc Nursing Result 2026: एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट व कटऑफ aiimsexams.ac.in पर जारी, काउंसलिंग जल्द

खराब मौसम, ट्रैफिक जाम, सड़क जाम या किसी भी अन्य अप्रत्याशित स्थिति के कारण होने वाली परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा शहर या केंद्र पहुंचें। एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा और तय रिपोर्टिंग समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। ताज़ा जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहना चाहिए।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications