AIIMS NORCET 10 Registration: एम्स नारसेट 10 रजिस्ट्रेशन विंडो आज शाम 5 बजे होगी बंद, 25 मार्च से करें सुधार
Abhay Pratap Singh | March 16, 2026 | 12:38 PM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से लेवल-7 के तहत कुल 2,551 नर्सिंग ऑफिसर के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा आज नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा 10 (NORCET 10) के लिए आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर 16 मार्च को शाम 5:00 बजे तक एम्स नारसेट 10 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदकों को सुधार का मौका भी दिया जाएगा। एम्स नारसेट 2026 करेक्शन विंडो 25 मार्च को खुलेगी और 27 मार्च (शाम 5 बजे तक) को बंद हो जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से लेवल-7 के तहत कुल 2,551 नर्सिंग ऑफिसर पद भरे जाएंगे।
AIIMS NORCET 10 Eligibility Criteria 2026: शैक्षणिक योग्यता
- बीएससी नर्सिंग और राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद के साथ नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत कैंडिडेट आवेदन के पात्र हैं। या
- जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा और राज्य/नर्सिंग परिषद में नर्सरी और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत, 50 बेड वाले अस्पताल में 2 साल का अनुभव हो।
आवेदन की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। एम्स एनओआरसीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों को 3,000 रुपये तथा एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 2,400 रुपये का भुगतान करना होगा।
एम्स नारसेट 2026 प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल को और मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NORCET Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार नारसेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- एम्स की वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, NORCET 10 लिंक पर क्लिक करें।
- नारसेट 10 आवेदन पत्र 2026 भरें और फीस जमा करें।
- परीक्षा केंद्र चुनने के लिए दोबारा लॉगिन करें।
- आवश्यक फोटो और दस्तावेज अपलोड अपलोड करें।
- नारसेट 10 आवेदन पत्र जमा करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार