AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025: एम्स गोरखपुर में फैकल्टी पदों पर भर्ती, aiimsgorakhpur.edu.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | September 28, 2025 | 10:34 AM IST | 1 min read
एम्स गोरखपुर में फैकल्टी पदों पर भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार जो केन्द्र/राज्य/सरकारी/अर्धसरकारी/स्वायत्त संस्थान में काम कर रहे हैं, उन्हें साक्षात्कार के समय नियोक्ता से “नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट” प्रस्तुत करना होगा।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर ने सीधी भर्ती, प्रतिनियुक्ति और संविदा के आधार पर फैकल्टी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in के माध्यम से 26 अक्टूबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये रिक्तयां एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, रेडियोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी मेडिसिन विभागों में हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षण भारत सरकार के नियमों के अनुसार होगा।
AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
- प्रोफेसर: 21
- एडिशनल प्रोफेसर: 15
- एसोसिएट प्रोफेसर: 28
- सहायक प्रोफेसर: 24
AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025: आयुसीमा
एम्स फैकल्टी भर्ती 2025 के तहत प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर पदों पर आवेदन वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 58 वर्ष और एसोसिएट/असिस्टेंट प्रोफेसर की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, सरकारी कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के लिए आयु में छूट नियमों के अनुसार लागू है।
AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों के पास शिक्षण और अनुसंधान का अनुभव अनिवार्य है। सुपर-स्पेशलिटी पदों के लिए डीएम या एमसीएच योग्यता होनी चाहिए।
AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये, एससी/एसटी के लिए 500 रुपये है। दिव्यांगजन, प्रतिनियुक्ति आवेदकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। आवेदन शुल्क भारतीय स्टेट बैंक, गिरधरगंज शाखा (खाता संख्या: 42368584553, IFSC: SBIN0018457) में ऑनलाइन जमा करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’