AIIMS CRE 5 Re-Exam Date 2026: एम्स सीआरई 5 ग्रुप बी एवं सी के लिए री-एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द

Abhay Pratap Singh | August 8, 2026 | 10:43 AM IST | 1 min read

एम्स सीआरई 5 परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा।

एम्स सीआरई 5 रिवाइज्ड एग्जाम डेट 2026 aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRE-5) के ग्रुप कोड बी एवं सी के लिए पुनः परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। एम्स सीआरई 5 री-एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में परीक्षा अब 31 अगस्त और 1 सितंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।

एम्स सीआरई 5 ग्रुप बी एवं सी 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsexams.ac.in/ पर लिंक सक्रिय होने के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से एम्स सीआरई 5 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

नोटिस में कहा गया कि, “प्रत्येक ग्रुप के लिए प्रश्न-पत्र अलग-अलग होगा। निर्धारित परीक्षाओं के हर शिफ्ट के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो आईडी लानी होगी। हॉल टिकट की कोई हार्ड कॉपी डाक के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी।”

आगे कहा गया कि, किसी भी स्थिति में एग्जाम सेंटर, समय, तिथि जैसे विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं है और इस संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। इससे पहले एम्स सीआरई 5 परीक्षा 25 से 27 जुलाई के लिए निर्धारित थी। अधिक जानकारी के लिए एम्स नई दिल्ली की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस नंबर 127/2026 जांच सकते हैं।

Also read MCC NEET UG Counselling 2026: एमसीसी नीट काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू, सीट मैट्रिक्स भी जारी

AIIMS CRE 5 Group B & C Re-exam Schedule 2026: पुनः परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार सीआरई 5 रीएग्जाम शेड्यूल 2026 की जांच कर सकते हैं:

ग्रुप कोड ग्रुप का नाम संक्षिप्त नाम शिफ्ट सीबीटी एग्जाम डेट

3

डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ए/जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट/लोअर डिवीजन क्लर्क/अपर डिवीजन क्लर्क

UDC

सुबह की शिफ्ट

31 अगस्त 2026 (सोमवार)

32

जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर (रिसेप्शनिस्ट)/रिसेप्शनिस्ट

RECEPTIONIST

28

असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर

ASO

शाम की शिफ्ट

33

जूनियर वार्डन (हाउस कीपर्स)/वार्डन (हॉस्टल वार्डन)/वार्डन

WARDEN

20

पर्सनल असिस्टेंट/पीए टू प्रिंसिपल (एस)/स्टेनोग्राफर/प्राइवेट सेक्रेटरी

STENO

सुबह की शिफ्ट

1 सितंबर 2026 (मंगलवार)

48

टेलीफोन ऑपरेटर

TELOPERTR

58

सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर/मैनेजर ग्रेड-2/सुपरिंटेंडेंट/सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर (ऑडिट)

SSO

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]