AIIMS BSc Nursing Result 2024: एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट आज होगा जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | June 18, 2024 | 11:48 AM IST | 2 mins read
एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2024 केवल महिला उम्मीदवारों के लिए 8 जून और 9 जून को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली (AIIMS Delhi) आज यानी 18 जून को एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2024 की जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे।
एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एम्स बीएससी नर्सिंग परिणाम जारी होने के कुछ समय बाद काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित होगी। एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट में सफल कैंडिडेड ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे।
एम्स बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम भाग लेने वाले एम्स संस्थानों में पेश की जाने वाली बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग कोर्स की 571 सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2024 केवल महिला उम्मीदवारों के लिए 8 जून और 9 जून को ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
एम्स बीएससी नर्सिंग स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, नामांकन संख्या, रोल नंबर, विषयवार अंक, परिणाम की स्थिति, जन्म तिथि और उम्मीदवार के माता-पिता का नाम सहित अन्य जानकारी प्रदर्शित होगी। सूचना के अनुसार, बीएससी (एच) नर्सिंग ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
बता दें कि, एम्स बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद एम्स दिल्ली की ओर से जुलाई 2024 के दूसरे सप्ताह में एम्स बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
AIIMS Bsc Nursing result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से अपना एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘एकेडमिक कोर्स’ बॉक्स पर क्लिक करें।
- इसके बाद, ब्रांच सेक्शन में संबंधित पाठ्यक्रम पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एम्स बीएससी नर्सिंग परिणाम 204 प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल